अयोध्या को मिलेगी एक और वैश्विक पहचान, रामकथा संग्रहालय 7D म्यूजियम के रूप में हो रहा विकसित
उप्र की रामनगरी अयोध्या को एक और वैश्विक पहचान मिलने जा रही है। सरयू तट पर स्थित अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय अब विश्व के पहले 7D म्यूजियम के रूप में विकसित हो रहा है।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र की रामनगरी अयोध्या को एक और वैश्विक पहचान मिलने जा रही है। सरयू तट पर स्थित अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय अब विश्व के पहले 7D म्यूजियम के रूप में विकसित हो रहा है।
यहां 200 करोड़ से अधिक की लागत से 20 अत्याधुनिक गैलरियां बनाई जा रही हैं, जहां 7D और 3D तकनीक से प्रभु श्रीराम के प्रसंग, इतिहास और राम मंदिर आंदोलन के संघर्ष को साक्ष्यों सहित जीवंत रूप में दिखाया जाएगा।
सबसे बड़ी गैलरी 620 वर्ग मीटर में विदेशी रामलीलाओं की होगी, जिसमें 36 देशों की रामलीला की झलक मिलेगी। डायरेक्टर डॉ. संजीव कुमार सिंह ने कहा भवन का जीर्णोद्धार पूरा हो चुका है। सभी गैलरियों की स्क्रिप्ट तैयार है।
अब प्रेजेंटेशन के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए रिसेप्शन, टिकट, कैफेटेरिया समेत सभी सुविधाएं होंगी और गैलरियों में सीमित संख्या में ही प्रवेश मिलेगा।



