कांग्रेस ने की मुस्लिम समाज के उत्थान और नीतियों पर विशेष चर्चा, प्रदेश प्रभारी ने किया प्रतिभाग
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/लखनऊ/जनमत न्यूज़। लखनऊ के होटल क्लार्क अवध में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम व उतरौला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हबीब खान के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के उत्थान और नीतियों पर विशेष चर्चा की गई।
इस अवसर पर हुए भव्य कार्यक्रम में शहर व प्रदेश के वरिष्ठ बुद्धिजीवियों, मुस्लिम धर्म गुरुओं, पूर्व आईएएस, पूर्व आईपीएस अधिकारियों, डॉक्टरों, इंजीनियरों और समाज के अन्य सम्मानित लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की इस अवसर पर मुस्लिम समाज से जुड़े गंभीर और विशेष मुद्दों पर गहन मंथन किया गया।
बैठक में मुस्लिम समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने और आधुनिक संसाधन तक पहुंच सुनिश्चित करना युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते तलाशना सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे मुस्लिम समाज तक पहुंचाना।
कार्यक्रम के दौरान उतरौला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व कांग्रेस नेता हसीब खान ने कहा कांग्रेस पार्टी ने हमेशा मुस्लिम, दलित, शोषित और वंचित समाज के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। कांग्रेस ने मुस्लिम समाज के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं उन्हें जनता के बीच ले जाने की जरूरत है।
कांग्रेस के कार्यकाल में देश को मुस्लिम राष्ट्रपति मिले कई राज्यों में मुस्लिम मुख्यमंत्री बने और केंद्र सरकार में भी कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी मुस्लिम नेताओं को सौंप गई। हसीब खान ने उपस्थित जनसमूह को कांग्रेस पार्टी की नीतियों और देश निर्माण में उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


