कुशीनगर में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी को छुड़ाने की मांग में मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग लड़की
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी को जेल से छुड़ाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट
कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी को जेल से छुड़ाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
बताया जा रहा है कि यह मामला विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही नगर का है। लड़की के टावर पर चढ़ते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले ही पुलिस ने आरोपी युवक को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसी के विरोध में नाबालिग लड़की ने यह कदम उठाया।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और लड़की को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। काफी समझाने-बुझाने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। कुशीनगर में नाबालिग लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ी। प्रेमी को जेल से छुड़ाने की मांग कर रही थी। आरोपी युवक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में जेल में है। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद लड़की को नीचे उतारा गया।

Janmat News 
