बलरामपुर: श्रीराम तीरथ चौधरी ग्रुप आफ कालेजेज में धूमधाम से मना स्थापना दिवस, छात्र-छात्राओं ने दीं आकर्षक प्रस्तुतियां
उप्र के बलरामपुर जनपद के उतरौला स्थित श्रीराम तीर्थ चौधरी ग्रुप आफ कालेजेज का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद के उतरौला स्थित श्रीराम तीर्थ चौधरी ग्रुप आफ कालेजेज का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेरणा स्थल पर पूर्व विधायक श्याम लाल वर्मा व उनकी पत्नी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
विधायक राम प्रताप वर्मा, डॉ. रमाकांत वर्मा, शिवाकांत वर्मा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद मुख्य अतिथियों ने स्वस्तिवाचन एवं दीप प्रज्ज्वलन किया। सरस्वती वंदना से शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
स्वागत गीत, सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य, लोक गीत और नाटक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कजरी डांस, राधा गोरी-गोरी, बेटी हूं मैं बेटी, लब मेरा हिट हिट, सारा-रा-रा, जब जिद पर आ गयी पार्वती, बरसो से मेघा, घर मोरे परदेसिया, थाडे जैसा न कोई, सरारा-सरारा, सनम मेरा हिन्दुस्तान और लाल सरारा जैसे नृत्यों पर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।
ड्रग एडिक्शन (नशा मुक्ति) अवेयरनेस ड्रामा और संगत का असर जैसे नाटकों ने सामाजिक संदेश देकर अभिभावकों और आमंत्रित जनों का मन मोह लिया। लोक गीत - अढहुल कय फुलवा और एकल नृत्य - प्रेम लीला, रास लीला, बाबुल रे है इश्क पुराना की प्रस्तुतियों को विशेष सराहना मिली।
कार्यक्रम में पीजी कॉलेज, कन्या इ. कॉलेज गौर गुमड़ी, कन्या इ. कॉलेज बनघुसरा, पब्लिक इण्टर कॉलेज और शिवा कॉलेज आफ एजुकेशन के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को प्रबंध समिति ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व प्राचार्य जेपी तिवारी, देवता प्रसाद तिवारी, मुन्ना दुबे, राम रंग वर्मा, सुधीर कुमार श्रीवास्तव,
तोताराम वर्मा, डॉ. शिवशंकर, नृपेंद्र तिवारी, सुनील कुमार, बाबूराम वर्मा, मजहर सईद उस्मानी, जनकराम, हर्षित जायसवाल, आसिफ सिद्दीकी, मेलाराम वर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



