मंदिर से लौट रहे व्यक्ति की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

होली पर्व के दौरान सिकंदराबाद क्षेत्र में मंदिर से लौटते समय अनिल मावी नामक व्यक्ति की रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी और लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी।

मंदिर से लौट रहे व्यक्ति की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

बुलन्दशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट —

बुलंदशहर/जनमत न्यूज। जनपद बुलंदशहर में मंदिर से लौट रहे व्यक्ति की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल, कारतूस का खोखा तथा एक बाइक भी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार होली पर्व के दौरान सिकंदराबाद क्षेत्र में मंदिर से लौटते समय अनिल मावी नामक व्यक्ति की रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी और लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी।

इसी क्रम में सिकंदराबाद पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी दीपक के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।

पुलिस ने मौके से घायल अवस्था में आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार, कारतूस का खोखा और बाइक बरामद की गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है।