हरदोई: प्रेमी संग गई पत्नी ढाई महीने बाद पहुंची घर, पति ने काटी नाक; महिला ने भी पहुंचाई चोट

उप्र के हरदोई जनपद के सांडी कस्बे के मुंशीगंज मोहल्ले में ढाई महीने पहले प्रेमी चचेरे देवर के साथ गई तीन बच्चों की मां अचानक पड़ोसी की छत से कूदकर पति के घर पहुंच गई।

हरदोई: प्रेमी संग गई पत्नी ढाई महीने बाद पहुंची घर, पति ने काटी नाक; महिला ने भी पहुंचाई चोट
Published By- Diwaker Mishra

हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट

हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद के सांडी कस्बे के मुंशीगंज मोहल्ले में ढाई महीने पहले प्रेमी चचेरे देवर के साथ गई तीन बच्चों की मां अचानक पड़ोसी की छत से कूदकर पति के घर पहुंच गई।

पति ने उसे घर में देखा तो विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी और मामला गंभीर आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया।महिला ने पति पर सिर में हमला करने और नाक काटकर नाली में फेंकने का आरोप लगाया है।

वहीं, पति की मां का आरोप है कि महिला ने उसके बेटे के गुप्तांग पर मुंह से काटकर घायल कर दिया और फिर खुद अपना सिर जमीन पर पटककर घायल कर लिया। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को सांडी सीएचसी से हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

एएसपी सुबोध गौतम ने बताया कि दीपक का आरोप है कि उसकी पत्नी साधना 27 विबाद में मायके व्हली गयी थी और उसके बाद करीब ढाई महीने पहले मोहल्ले के ही रिस्ते के चचेरे देवर सूरज पुत्र महेश के साथ रह रही थीं और साधना सूरज के साथ रहना चाहती थी।

उस समय मामला पुलिस तक पहुंचा था और पुलिस के सामने दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था।इसके बाद साधना सूरज के साथ दिल्ली चली गई थी। ढाई महीने बाद वह अचानक वापस आई।

आरोप है कि पड़ोसी की छत से कूदकर वह पति के घर पहुंची थी। उसे घर में देखकर दीपक से विवाद हो गया। दीपक की मां के मुताबिक, इसी दौरान साधना ने उसके बेटे के प्राइवेट पार्ट पर मुंह से काट लिया और बाद में अपना सिर जमीन पर पटक लिया, जिससे वह घायल हो गई।

दूसरी ओर, महिला ने पति पर गंभीर हमला करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि घर पहुंचने के बाद पति ने उसके सिर पर हमला किया और चाकू से उसकी नाक काट दी। आरोप है कि कटी हुई नाक को नाली में फेंक दिया गया।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान उसकी सास और ससुर ने उसके हाथ पकड़ रखे थे और पति ने चाकू से उसकी नाक काटी। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। विवाद में घायल साधना को सांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। साधना का मायका सुरसा थाना क्षेत्र के ढोलिया गांव में है। उसकी शादी करीब 10 साल पहले मुंशीगंज निवासी दीपक से हुई थी। दीपक ड्राइवर है।

दंपती की तीन बेटियां हैं, जिनकी उम्र आठ, छह और तीन वर्ष है। करीब ढाई महीने पहले साधना पति को छोड़कर प्रेमी सूरज के साथ चली गई थी। एसपी सुमित गौतम ने बताया कि पूरे मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।