अलीगढ़: होली के रंग में रंगे बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति से की लूटपाट, जांच में जुटी पुलिस

उप्र के जनपद अलीगढ़ के थाना दिल्ली गेट क्षेत्र के घुड़िया बाग चौकी अंतर्गत होली के रंगों में रंगे  चार बदमाशों द्वारा एक घर में घुसकर अवैध तमंचों  और चाकू की नोक पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है।

अलीगढ़: होली के रंग में रंगे बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति से की लूटपाट, जांच में जुटी पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के जनपद अलीगढ़ के थाना दिल्ली गेट क्षेत्र के घुड़िया बाग चौकी अंतर्गत होली के रंगों में रंगे  चार बदमाशों द्वारा एक घर में घुसकर अवैध तमंचों  और चाकू की नोक पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। जहां होली के रंगों में रंगे चार बदमाशों द्वारा घर का गेट खोलकर घर के अंदर घुसे बदमाशों और बुजुर्ग दंपति के बीच काफी देर तक हाथापाई हुई।

जिसके बाद बदमाशों ने बुजुर्ग दंपत्ति को गोली मारने की धमकी देते हुए बुजुर्ग पत्नी के हाथों में पहने सोने के कंगन और मृतक बेटे के कमरे के अंदर रखी अलमारी को खोलकर उसके अंदर रखें नगद रुपए और दो मोबाइल फोन लूटकर चारों बदमाश बुजुर्ग दंपत्ति को गोली मारने की धमकी देते हुए वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

जहां लूटपाट की घटना के बाद चारों बदमाश इलाके में लगे एक सीसीटीवी फुटेज में रास्ते पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वही लूटपाट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों नें घटना का खुलासें के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चारों बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार होली के रंगों में रंगे चार बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े घर में घुसकर की गई लूटपाट की घटना के बाद पीड़ित व्यापारी विनोद कुमार ने बताया कि वह होली के दिन अपने घर के अंदर दीवान पर बैठा हुआ था। तभी घर के पीछे लगे जाली के गेट के पास एक व्यक्ति आया।उसके चेहरे और शरीर पर होली का रंग लगा हुआ था।जिससे उसकी शक्ल उन्हें दिखायी नहीं दे रही थी।

जब उन्होंने उस व्यक्ति के पास जाकर देखा। तो तभी तीन अन्य और व्यक्ति भी उसके पीछे-पीछे आ गए।जिनके हाथों में तमंचे और चाकू मौजूद थे।जो चारों व्यक्ति जबरदस्ती गेट खोलकर घर के अंदर घुस गए।और बुजुर्ग दंपति के साथ हाथापाई शुरू हो गई।

हाथापाई होते देख उन्होंने बुजुर्ग दंपत्ति को गोली मारने की धमकी दी।जिसके बाद बदमाशों ने उसकी बुजुर्ग पत्नी के हाथों में पहने हुए सोने के कंगन और बेटे के कमरे में रखी अलमारी को खोलकर उसके अंदर रखे नगद रुपए और दो मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना बुजुर्ग दंपत्ति द्वारा फोन कर पुलिस को दी। लूटपाट की सूचना पर पुलिस के उच्चअधिकारी समेत इलाका थानाअध्यक्ष भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी प्रथम मयंक पाठक का कहना है कि थाना देहली गेट घुडीया बाग चौकी क्षेत्र अंतर्गत 4 मार्च 2026 को करीब 1:00 बजे पुलिस को घर में घुसकर लूट करने की सूचना प्राप्त हुई। तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तो पुलिस को ज्ञात हुआ कि चार व्यक्ति जो होली के रंगों में रंगे हुए थे और होली मिलने के बहाने आये थे।

जब मकान मालिक ने गेट खोला। तो चारों व्यक्ति गेट में धक्का मार कर घर के अंदर घुस गए। जहां घर में गुस्से चारों व्यक्तियों ने दो सोने कंगन दो मोबाइल फोन और पांच से दस हजार रूपये नगद लूट कर मौके से फरार हो गए।

घटनास्थल का वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना का सफल अनावरण के लिए मौका मूआयना करते हुए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया। वही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चारों संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कराई जा रही है।पीड़ित व्यक्ति से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है।