बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा 4 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल !
बलरामपुर जनपद के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के मुताबिक, चूल्हा भारी गांव के पास दो बाइकों पर सवार छह युवक दुर्गा पूजा देखने जा रहे थे।
बलरामपुर से जनमत न्यूज़ :- बलरामपुर जनपद के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के मुताबिक, चूल्हा भारी गांव के पास दो बाइकों पर सवार छह युवक दुर्गा पूजा देखने जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।हादसे में संजय कुमार वर्मा (23), गोलू (17), कल्लू (14) और अंकित (17) की मौके पर ही मौत हो गई। ओरिंद वर्मा (22) और दिनेश कुमार मौर्य (22) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को संयुक्त चिकित्सालय से रेफर किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।युवक महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के मूंडाडीह गांव के रहने वाले थे। अचानक हुई इस घटना से गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।फिलहाल मृतकों की आधिकारिक पहचान नहीं हो पाई है और न ही किसी अधिकारी का बयान सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Janmat News 
