औरैया: भाजपा जिला कार्यालय में मनाया गया होली मिलन समारोह, उत्सव जैसा रहा माहौल

उप्र के औरैया जनपद के तुर्कीपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में फूल, रंग और गुलाल के साथ होली मिलन समारोह मनाया गया।

औरैया: भाजपा जिला कार्यालय में मनाया गया होली मिलन समारोह, उत्सव जैसा रहा माहौल
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के तुर्कीपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में फूल, रंग और गुलाल के साथ होली मिलन समारोह मनाया गया। जिलाध्यक्ष डॉ सर्वेश कठेरिया व सदर विधायक गुड़िया कठेरिया सहित कई भाजपा नेता कार्यक्रम में शामिल रहे।

इस अवसर पर पार्टी कार्यालय परिसर में विशाल टेंट लगाया गया व साउंड सिस्टम एवं गाजे-बाजे की व्यवस्था रही। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर और गुलाल लगाकर होली मनाई।

कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत, राघव मिश्रा, विवेक पाठक  समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी उत्साह के साथ समारोह में भाग लिया। करीब दो सौ से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा।