फतेहपुर पहुंचे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत, रसोई गैस किल्लत और बंगाल चुनाव पर सरकार को घेरा
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत उप्र के फतेहपुर जनपद में हथगांव गांव पहुंचे। इस दौरान राकेश टिकैत ने रसोई गैस किल्लत और बंगाल चुनाव पर सरकार को घेरा।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत उप्र के फतेहपुर जनपद में हथगांव गांव पहुंचे। इस दौरान राकेश टिकैत ने रसोई गैस किल्लत और बंगाल चुनाव पर सरकार को घेरा।
उन्होंने कहा तेल और गैस की कोई किल्लत नहीं, सरकार ने अपने लोगों को लगाकर कहा है ब्लैक करो। बांग्लादेश नजदीक है और बंगाल में चुनाव है, इसलिए हिंदू-मुस्लिम कर रहे है लेकिन चाहे जो कर ले वहां ममता बनर्जी है।
राकेश टिकैत ने कहा बेमौसम बारिश से गेंहू और सरसो की फसल बर्बाद हुई है। राकेश टिकैत ने एक साल पहले अखरी गांव में टिकैत गुट के किसान नेता समेत तीन लोगों की हुई हत्या के परिजनों से भी मुलाकात की। उन्होंने सरकार पर वादा खिलाफ का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों को दिए मुआवजे को नाकाफी बताया।


