लखीमपुर खीरी: गैस रिफिलिंग करते समय लीकेज से फटा सिलेंडर, कई घर जलकर खाक; मची भारी अफरा-तफरी
उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद के थाना शारदानगर क्षेत्र के जटपुरवा डी गांव में घर में खड़ी मारुति ओमनी वैन में गैस भरते समय अचानक लीकेज से सिलेंडर फटने की खबर सामने आ रही है।
लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद के थाना शारदानगर क्षेत्र के जटपुरवा डी गांव में घर में खड़ी मारुति ओमनी वैन में गैस भरते समय अचानक लीकेज से सिलेंडर फटने की खबर सामने आ रही है।
इस दौरान भीषण धमाके के साथ आग लग गई, जिसकी चपेट में आसपास के कई घर आ गए। घर का सामान जलकर राख हो गया। गांव में भारी अफरा-तफरी मच गई।
बता दें कि क्षेत्र में मासूम स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने के लिए भी धड़ल्ले से ऐसी ही असुरक्षित ओमनी वैन दौड़ रही हैं। प्रशासन भी मौन है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण कभी भी बच्चों के साथ बड़ी अनहोनी हो सकती है।
प्रशासन के कार्रवाई पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक थाना शारदानगर बृजमोहन सैनी, इंस्पेक्टर क्राइम रविंद्र पांडे, फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचकर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।



