अयोध्या: ज्येष्ठ मास के पांचवें बड़े मंगल पर भाजपा नेता राम गोस्वामी ने किया भंडारे का आयोजन
राम नगरी अयोध्या के राम पथ रोड स्थित टेढ़ी बाजार चौराहे पर समाज सेवी व भाजपा नेता राम गोस्वामी ने ज्येष्ठ एवं अधिक मास के पांचवें बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन किया।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। राम नगरी अयोध्या के राम पथ रोड स्थित टेढ़ी बाजार चौराहे पर समाज सेवी व भाजपा नेता राम गोस्वामी ने ज्येष्ठ एवं अधिक मास के पांचवें बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ पूजा पाठ के बाद हनुमान जी को भोग लगा कर किया।
भाजपा नेता व समाज सेवी राम गोस्वामी ने कहा कि अयोध्या जैसे पवित्र धाम में रहना हम सभी के लिए गर्व की बात है। हनुमान जी महाराज यहां के कोतवाल हैं उनकी सेवा का यह अवसर मिलना सौभाग्य की बात है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दिव्य आयोजन आपस में मिलकर इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाया है और आगे भी ऐसे आयोजन निरंतर चलते रहेंगे और श्रद्धालुओं की सेवा भाव में पूरी श्रद्धा व भक्ति से जुटे रहे और इसे अपना परम सौभाग्य बताया। राम गोस्वामी ने भी सनातन धर्म के मार्ग पर चलते हुए बढ़-चढ़कर मानव सेवा करने का संदेश दिया।
वही शैलेंद्र पांडे ने बताया कि जिस तेजी से ज्येष्ठ मास में तापमान बढ़ रहा है, उससे लोगों का गला सूखने लगता है। इसीलिए आज हम लोगों ने जल और लस्सी का वितरण करने का प्रयास किया है, जिससे हमारी हनुमान जी के प्रति भक्ति भी हो रही है और जनता की सेवा भी हो रही है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजनकर्ता राम गोस्वामी ने सभी को जेयष्ठ माह के पाचवे मंगलवार कि बधाई शुभकामनायें देते हुये हनुमान जी से प्रार्थना किया कि वो सभी पर अपनी कृपा बनाये रखे सबका कल्याण करे।
इस अवसर पर कार्यक्रम में अंशु सिंह, अंकित सिंह ,अभिषेक प्रताप सिंह,आशीष सिंह,अर्जुन सिंह, अनिमेष प्रताप सिंह, शैलेंद्र पांडे, योगेश पांडे,नितेश सिंह,आनंद सिंह, शिव सिंह,मानसिंह,रानो पाली गद्दी उत्तराधिकारी अभिषेक दास,
अंकित सिंह,आशीष कुमार सिंह,सौरभ सिंह,चंदन सिंह,सोनू सिंह,गुड्डू यादव,भाजपा जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी,महंत रघुनाथ देसिक,आशीष सिंह उपाध्यक्ष ,
भाजपा महानगर आशु सिंह,करणी सेना मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह,आदि हजारों की संख्या में लोग भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। और आगे एक बड़ी कथा करने का संकल्प है।

Janmat News 
