अयोध्या: मणिकर्णिका घाट के ध्वस्तीकरण पर कांग्रेस नेताओं ने विरोध दर्ज कराते हुए सौंपा ज्ञापन

भाजपा सरकार द्वारा वाराणसी के ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट को ध्वस्त किए जाने की घटना को लेकर अयोध्या जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने कड़ा विरोध दर्ज किया है।

अयोध्या: मणिकर्णिका घाट के ध्वस्तीकरण पर कांग्रेस नेताओं ने विरोध दर्ज कराते हुए सौंपा ज्ञापन
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। भाजपा सरकार द्वारा वाराणसी के ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट को ध्वस्त किए जाने की घटना को लेकर अयोध्या जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने कड़ा विरोध दर्ज किया है। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं ने इसे भारत की सांस्कृतिक विरासत पर हमला बताते हुए कचहरी गेट पर प्रदर्शन करके सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपा।

इया दौरान महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण रानू ने कहा भाजपा सरकार विकास के नाम पर इतिहास और आस्था को रौंद रही है। मणिकर्णिका घाट जैसे पवित्र स्थल को बिना जनभावना और धर्माचार्यों से संवाद किए ध्वस्त करना अक्षम्य अपराध है।

हम मांग करते हैं कि घाट का पुनर्निर्माण, माता अहिल्याबाई होलकर जी की मूर्ति की पुनः स्थापना तथा सौंदर्याकरण का कार्य जनभावनाओं के अनुरूप किया जाए।