सीतापुर के मछरेहटा में 238 जोड़ों की शादी, 14 मुस्लिम जोड़ों ने भी किया निकाह; किन्नरों ने दिया आशीर्वाद
उप्र के सीतापुर जनपद के मछरेहटा में सामूहिक विवाह समारोह में खुशियों की धूम देखने को मिली। इस दौरान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 238 जोड़े शादी के बंधन में बंधे.
सीतापुर से अनूप पांडेय की रिपोर्ट
सीतापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सीतापुर जनपद के मछरेहटा में सामूहिक विवाह समारोह में खुशियों की धूम देखने को मिली। इस दौरान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 238 जोड़े शादी के बंधन में बंधे, वहीं 14 मुस्लिम जोड़ों ने भी निकाह कर नई जिंदगी की शुरुआत की।
बाबा मछंदर नाथ की नगरी मछरेहटा में आयोजित इस समारोह में पांच विकासखंडों और नगर क्षेत्र के जोड़े शामिल हुए। किसी ने सात फेरे लेकर जीवनसाथी चुना, तो किसी ने निकाह कर नई जिंदगी का आगाज किया।
समारोह में पहुंचे किन्नरों ने भी नृत्य कर खुशियां मनाईं और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में विधायक रामकृष्ण भार्गव, ब्लॉक प्रमुख मिथिलेश भार्गव समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च किए जाने का प्रावधान है। यह आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह आयोजन खुशियों की सौगात बना, जहां 238 जोड़ों ने नए जीवन की शुरुआत की।



