बुलंदशहर: पेड़ पर चढ़ा मिला 9 फिट लंबा अजगर, ग्रामीणों में दहशत; वीडियो वायरल

उप्र के बुलंदशहर जनपद में पेड़ पर अजगर चढ़ा मिलने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के थाना खानपुर क्षेत्र के गांव ढकरोली के जगलों का है।

बुलंदशहर: पेड़ पर चढ़ा मिला 9 फिट लंबा अजगर, ग्रामीणों में दहशत; वीडियो वायरल
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद में पेड़ पर अजगर चढ़ा मिलने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के थाना खानपुर क्षेत्र के गांव ढकरोली के जगलों का है।

जानकारी के अनुसार 8 से 9 फिट लंबा अजगर देख ग्रामीणों में दहशत फ़ैल गई। आनन फानन में ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना देने के बाद भी समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की टीम नहीं पहुंची थी। स्थानीय ग्रामीणों ने पेड़ पर चढ़े अजगर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।