उरई राजकीय मेडिकल कॉलेज में उप मुख्यमंत्री की सभा विवादों के घेरे में, सपा प्रत्याशी करेंगे शिकायत

विधान परिषद चुनाव के बीच उरई राजकीय मेडिकल कालेज में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य की सभा विवादों के घेरे में आ गई है।

उरई राजकीय मेडिकल कॉलेज में उप मुख्यमंत्री की सभा विवादों के घेरे में, सपा प्रत्याशी करेंगे शिकायत
Published By- Diwaker Mishra

उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट

उरई/जनमत न्यूज़। विधान परिषद चुनाव के बीच उरई राजकीय मेडिकल कालेज में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य की सभा विवादों के घेरे में आ गई है। झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातक क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर मान सिंह यादव ने इसे लेकर चुनाव आयोग के सामने आपत्ति दर्ज कराने और उप मुख्यमंत्री के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराने को लेकर शिकायत भेजने की बात कही है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज मंत्री ऑडिटोरियम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक सभा को संबोधित किया जिसके बारे में भाजपा के चुनाव प्रकोष्ठ जे प्रभारी शांति स्वरूप माहेश्वरी ने कहा है कि विभागीय समीक्षा बैठक  के  आयोजन के लिए अनुमति ली गई है ।

जबकि विधायक गौरी शंकर वर्मा ने उक्त आयोजन को प्रबुद्धजनों का सम्मेलन बताते हुए शिक्षकों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं,व्यापारियों, व अन्य संबंधितों से कार्यक्रम ने सम्मलित होने की अपील जारी की थी। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह दादी ने कहा कि  चुनावी आचार संहिता के दौरान कोई मंत्री आपात आवश्यकता होने पर ही विभागीय समीक्षा बैठक कर सकता है।

जबकि केशव मौर्य के विभाग में न तो कोई तात्कालिक बड़ा अभियान चलाये जाने की जानकारी और न ही कोई ऐसा सार्वजनिक संकट है जो उनके विभागों से संबंधित हो। इसके अलावा विकास भवन और कलेक्ट्रेट का उपलब्ध है जहां सरकारी बैठके आयोजित होती है। मेडिकल कालेज के सभागार का इस्तेमाल इन बैठकों के किए जाने की परम्परा नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग को अपनी कठपुतली समझ रखा है जिसके कारण उसके द्वारा यह दुस्साहस किया जा रहा है। सहायक जिला निर्वाचन समीर स्वीकार किया कि मेडिकल कालेज ऑटोटोरियम में प्रबुद्धजन  सम्मेलन की मंजूरी इस शर्त पर दी है कि वहां कोई राजनैतिक या चुनाव संबंधी चर्चा नहीं की जाएगी लेकिन उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर को जिताने की अपील की।

यही नहीं सभी कार्यकर्ताओं को आदेशित किया एक एक मतदाता से संपर्क करें सपा को  सेमीफाइनल में परास्त करो जिससे फाइनल विधानसभा 2027 में कोई दिक्कत न हो । 

प्रशासन ने  कार्यक्रम दौरान राजनैतिक या विधान परिषद चुनाव की चर्चा की विडियोग्राफी के लिए टीमें तैनात कर दी गई है अगर किसी शर्त का उल्लंघन होगा तो आचार संहिता के उल्लंघन की कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ राजकीय मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर अरविन्द त्रिवेदी ने कहा कि नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार के पत्र पर समीक्षा बैठक की अनुमति ली गई है। जिसमें लगभग दो हजार लोगों की भीड़ आने का अनुमान लगाया गया है।