अयोध्या: मतदाताओं के लिए विशेष अभियान, वोटर लिस्ट में मौके पर ही जोड़ा जा रहा है नाम

उप्र के अयोध्या जनपद में आज मतदाताओं के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी मतदान बूथों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची पढ़कर सुनाई जा रही है।

अयोध्या: मतदाताओं के लिए विशेष अभियान, वोटर लिस्ट में मौके पर ही जोड़ा जा रहा है नाम
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज। उप्र के अयोध्या जनपद में आज मतदाताओं के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी मतदान बूथों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची पढ़कर सुनाई जा रही है।

जिन नागरिकों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, उनका नाम मौके पर ही जोड़ा जा रहा है। नया नाम जुड़वाने के लिए पात्र नागरिक फॉर्म-6 भर सकते हैं। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में शामिल किया जा रहा है।

इस दौरान अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बूथों का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त राजेश कुमार और डीएम निखिल टीकाराम फुंडे भी निरीक्षण में शामिल रहे। मंडल व जनपद स्तर के अधिकारियों को निरीक्षण के लिए तैनात किया गया है।

बाहर से आकर किराए पर रहने वाले लोग भी वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र मतदाता वोटर लिस्ट से वंचित न रहे।