औरैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बरामद किए 101 खोए मोबाइल फोन; उनके असली स्वामियों को सौंपे

उप्र के औरैया जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 101 खोए/गिरे मोबाइल फोन बरामद किए। जब बरामद सभी मोबाइल उनके असली स्वामियों को सौंपे गए, लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

औरैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बरामद किए 101 खोए मोबाइल फोन; उनके असली स्वामियों को सौंपे
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 101 खोए/गिरे मोबाइल फोन बरामद किए। जब बरामद सभी मोबाइल उनके असली स्वामियों को सौंपे गए, लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की जमकर सराहना की। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 25 लाख आंकी गई, CEIR पोर्टल की अहम भूमिका रही। इस कार्रवाई से जनपद औरैया में पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ।