अयोध्या: पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सपा सांसद से माफी की मांग

उप्र के अयोध्या जनपद के भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों महिलाओं ने सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया।

अयोध्या: पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सपा सांसद से माफी की मांग
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों महिलाओं ने सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर समाजवादी पार्टी के हमीरपुर-महोबा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

महिलाओं ने सांसद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया। भाजपा महिला मोर्चा ने सांसद से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी चेतावनी दी। महिलाओं ने कहा कि सांसदों और विधायकों की भाषा पर नियंत्रण रखा जाए। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई।

महिला मोर्चा ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित बयान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट गेट पर पुलिस बल तैनात रहा। भाजपा महिला मोर्चा ने चेतावनी दी कि माफी नहीं मिलने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।