मुजफ्फरनगर: मोहम्मद जावेद के वीडियो पर उठे सवाल, राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी ने की जांच की मांग

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में गौशाला से जुड़े मोहम्मद जावेद के वायरल वीडियो को लेकर राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी ने सवाल उठाए हैं।

मुजफ्फरनगर: मोहम्मद जावेद के वीडियो पर उठे सवाल, राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी ने की जांच की मांग
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में गौशाला से जुड़े मोहम्मद जावेद के वायरल वीडियो को लेकर राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी ने सवाल उठाए हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद पाहुजा ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

उन्होंने सवाल उठाया कि मोहम्मद जावेद गौसेवक कैसे बना और इसके पीछे कौन लोग हैं? पाहुजा का आरोप है कि योगीराज में गौशालाओं की व्यवस्थाओं को लेकर सरकार लगातार गंभीर है, ऐसे में इस तरह के आरोप लगाकर सरकार और गौसेवकों की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद पाहुजा ने बताया कि कल जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मुलाकात कर पूरे मामले की जांच की मांग की जाएगी, ताकि वीडियो में लगाए गए आरोपों की सच्चाई सामने आ सके और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई हो।