बुलंदशहर में तीन ओयो होटलो पर BKDA की बड़ी कार्यवाही, अवैध मानकर बिल्डिंगों को किया सील
उप्र के बुलंदशहर जनपद में तीन ओयो होटलो पर बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण (BKDA) और पुलिस प्रशासन ने की बड़ी कार्यवाही की है। मामला खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के टेना सिकरी मार्ग का है।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद में तीन ओयो होटलो पर बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण (BKDA) और पुलिस प्रशासन ने की बड़ी कार्यवाही की है। मामला खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के टेना सिकरी मार्ग का है।
जानकारी के अनुसार BKDA ने तीनों ओयो होटलों की बिल्डिंग को अवैध मानते हुए बिल्डिंगों को सील कर दिया है। तीनों होटल संचालकों के पास BKDA से मानचित्र की स्वीकृति नहीं थी।
तीनों ओयो होटल अवैध रूप से संचालित किए जा रहे थे। तीन दिन पहले इन्हीं में से एक होटल की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण और पुलिस प्रशासन ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की है। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के दौरान होटल में मौजूद युवक युवतियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस प्रशासन के पहुंचते ही होटल से निकलकर युवक युवतियां भाग खड़े हुए।


