बहराइच: फरार बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़, घायल बदमाश को दबोचा; 25 हज़ार का है इनामी

उप्र के बहराइच जिले में आज दूसरे दिन भी पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें पुलिस ने 25 हज़ार के इनामियां फरार बदमाश को नेपाल भागने से पहले दबोच लिया। घायल बदमाश का इलाज नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है

बहराइच: फरार बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़, घायल बदमाश को दबोचा; 25 हज़ार का है इनामी
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जिले में आज दूसरे दिन भी पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें पुलिस ने 25 हज़ार के इनामियां फरार बदमाश को नेपाल भागने से पहले दबोच लिया। घायल बदमाश का इलाज नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है

बताया जा रहा है कि कल पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें फुल्ली उर्फ तूफान गोली लगने से घायल हो गया था जबकि उसका दूसरा साथी असलम मौके से फरार हो गया था असलम के ऊपर 25 हज़ार का इनाम घोषित किया गया था।

आज देर रात असलम बहराइच की सरहद पार करके नेपाल भाग रहा था तभी पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार नानपारा, मोतीपुर और मटेरा सहित तीन थाने की पुलिस फोर्स ने घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस से घिरता देख असलम ने नानपारा पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी।

नानपारा पुलिस की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में असलम के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। 5 हज़ार का इनामिया असलम के पास से 315 बोर का तमंचा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की गई है।

एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि असलम का काफी लंबा आपराधिक इतिहास है इसके ऊपर 8 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं। 2 दिन में लगातार दो शातिर बदमाशों की गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।