बहराइच में ऑपरेशन लंगड़ा, एक ही रात में दो कुख्यात बदमाश पुलिस की गोली से घायल

उप्र के बहराइच जनपद में शातिर एवं पेशेवर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बीती रात दो बदमाशों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर घायल किया है।

बहराइच में ऑपरेशन लंगड़ा, एक ही रात में दो कुख्यात बदमाश पुलिस की गोली से घायल
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिज़वान खान की रिपोर्ट 

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद में शातिर एवं पेशेवर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बीती रात दो बदमाशों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर घायल किया है।

गोली लगने के बाद घायल होकर पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों बदमाशों की बहुत ही लंबी अपराधिक फेहरिस्त हैं फिलहाल दोनों घायल बदमाशों को पुलिस की सुरक्षा में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पहली मुठभेड़ बौंडी थाना क्षेत्र के खैरा बाजार के पास हुई जहाँ 2 दर्जन से अधिक मुकदमों का वांछित बदमाश जाबिर अपने साथी के साथ नसीम के साथ किसी बड़ी वारदात की फिराक में था तभी मुखबिर की सूचना पर बौंडी पुलिस ने उसे घेर लिया। खुद को पुलिस से घिरा देख दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया।

पुलिस की तरफ से की गई जवाबी फायरिंग में लखीमपुर का हिस्ट्रीशीटर बदमाश जाबिर उर्फ जाकिर घायल हो गया जबकि उसका साथी नसीम गाड़ी लेकर फरार हो गया। घायल जाबिर को गिरफ्त में लेने के बाद पुलिस ने नाकेबन्दी कर फरार नसीम की तालाश सुरु की।

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली थी जिस सेंट्रो कार में दोनों साथी बदमाश सवार थे वह सेंट्रो कार नानपारा होते हुए नेपाल की तरफ भाग रही थी तभी वायरलेस सेट पर मिली सूचना पर नानपारा पुलिस में गाड़ी को खदेड़ा तो सुनसान जगह देखकर सेंट्रो सवार नसीम ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की तरफ से की गई जवाबी फायरिंग में नसीम के पैर में गोली लगी और वह गिरफ्तार हो गया।

अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार जाबिर और नसीम के पास से नगदी के साथ सोने चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों ही बड़े ही कुख्यात बदमाश हैं इनके ऊपर कई दर्जन मुकदमे दर्ज है। दो दिनों के भीतर तीन शातिर एवं पेशेवर बदमाशों को लंगड़ा करके पुलिस ने जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।