औरैया: रनवीर सिंह यादव हत्याकांड का 72 घंटे में खुलासा, पत्नी व बेटे सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
उप्र के औरैया जनपद के अछल्दा थाना पुलिस व स्वाट-सर्विलांस टीम ने हत्या के सनसनीखेज मामले का 72 घंटे में खुलासा कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के अछल्दा थाना पुलिस व स्वाट-सर्विलांस टीम ने हत्या के सनसनीखेज मामले का 72 घंटे में खुलासा कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने रनवीर सिंह यादव हत्याकांड में उसकी पत्नी विनीता, बेटे हर्ष उर्फ हर्षित और रिश्तेदार गुरजीत को दबोचा है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, लोहे का सब्बल, खून से सनी टी-शर्ट और बाइक बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक शराब के लिए संपत्ति बेचने को लेकर घर में विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी व बेटे ने मिलकर हत्या की साजिश रची। पूछताछ में खुलासा हुआ कि तीनों ने रनवीर की कुल्हाड़ी और सब्बल से हत्या कर शव बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर फेंक दिया।
आरोपियों ने शव को सड़क पर डालकर हादसे का रूप देने की कोशिश की, ताकि वाहन शव के ऊपर से गुजर जाएं और मामला एक्सीडेंट का लगे।
अछल्दा पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तुर्कपुर अंडरपास से तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Janmat News 
