एटा: ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले दो बदमाश किए गए गिरफ्तार, अवैध तमंचा कारतूस बरामद
उप्र के एटा में जिले की कोतवाली नगर पुलिस से बाइक सवार बदमाशों की मुठभेड़ हो गई भागते हुए बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी पुलिस ने जवाबी फायरिंग की इस मुठभेड़ में एक बदमाश को पैर में गोली लग गई।
एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट
एटा /जनमत न्यूज़। उप्र के एटा में जिले की कोतवाली नगर पुलिस से बाइक सवार बदमाशों की मुठभेड़ हो गई भागते हुए बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी पुलिस ने जवाबी फायरिंग की इस मुठभेड़ में एक बदमाश को पैर में गोली लग गई।
पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया घायल बदमाश को एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने गिरफ़्तार बदमाशों के पास से बिना नंबर मोटर साइकिल,7200 रुपए नकद, ट्रांसफार्मर से कॉपर,तेल चोरी करने में प्रयोग में लाए गए प्लास ,कटर,रिंच पाना जैसे उपकरण दो नाजायज असलाह तीन जिंदा कारतूस,चार खोखे बरामद किए हैं।
दरअसल बुधवार की देर रात कोतवाली नगर पुलिस गंजडुंडवारा रोड पर चेकिंग कर रही थी पूर्व में हुई ट्रांसफार्मर तेल कॉपर चोरी की वारदातों की वजह से पुलिस पहले से सतर्क थी।
दो स्पलेंडर सवार लोगों को पुलिस जैसे ही रोका तो उन्होंने भागते हुए पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए केशव पुत्र राजेंद्र निवासी गिरधरपुर थाना दादों जनपद अलीगढ़, रामसरन पुत्र लटूरी निवासी दुलीचंद पुर थाना सोरों को गिरफ्तार कर लिया है।
घायल केशव को पैर में गोली लगी है जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया है। अपराधियों ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर पूर्व में कोतवाली नगर क्षेत्र से ट्रांसफार्मर से कॉपर तेल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व कोतवाली नगर क्षेत्र से मंडी के पास से ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कॉपर चोरी,कोतवाली देहात से भी चोरी की वारदात को स्कॉर्पियो सवार बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था।
दोनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर गश्त बढ़ा दी। बुधवार की देर रात कोतवाली नगर क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रही थी तभी स्पेलडर सवार दो लोगों को पुलिस द्वारा रोका गया।
बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की एक बदमाश को पैर में गोली लग गई।पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने वारदातों में शामिल होने की बात कबूली है।
कोतवाली नगर क्षेत्र और देहात क्षेत्र में ,नोएडा में हुई चोरी की वारदात को कबूल किया गया है। स्कॉर्पियो सवार भी इनके साथ थे जिनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मियों में थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह सहित थाना क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मी शामिक रहे हैं।

Janmat News 
