चंदौली: फार्म हाउस पर सो रहे युवक को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, मौके पर ही मौत
उप्र के चंदौली जनपद में फार्म हाउस पर सो रहे युवक की अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में फार्म हाउस पर सो रहे युवक की अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। होली के दूसरे दिन घटी इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा है। घटना जनपद के कंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर की है।
प्राप्त समाचार के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर में फार्म हाउस पर सो रहे युवक विशाल सिंह को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाशों ने विशाल के सिर के पीछे से गोली मारी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना से अफरातफरी मच गई। मौके पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी, सीओ मयफोर्स पहुंचे। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की पड़ताल में जुटी है। एसपी ने कहा हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही घटना का अनावरण कर लिया जाएगा।

Janmat News 
