फतेहपुर: पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में एक्शन, 13 नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
उप्र के फतेहपुर जनपद में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में तगड़ा एक्शन लिया गया है। इस संबंध में पुलिस ने 13 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में तगड़ा एक्शन लिया गया है। इस संबंध में पुलिस ने 13 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा किए गए पथराव में चार पुलिसकर्मी हुए घायल थे।
बता दें कि आरोपियों द्वारा शराब के नशे में राहगीरों से अभद्रता की जा रही थी। इस दौरान समझाने बुझाने गए पुलिस कर्मियों पर अभियुक्तों ने हमला बोल दिया और वर्दी भी फाड़ दी। मामले में पुलिस ने 13 नामजद और 30 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज की थी।
इसी क्रम में सभी 13 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर मंडराव गांव का है।

Janmat News 
