तीस साल से फरार चल रहा वांक्षित अभियुक्त गिरफ्तार

तीस साल से फरार चल रहा वांक्षित अभियुक्त गिरफ्तार
REPORT : ASHISH SAGAR , PUBLISHED : ANKUSH PAL

बांदा (जनमत) :- प्रदेश में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जारी पुलिस की कार्यवाही के मद्देनज़र  कार्यवाहियां जारी है. इसी कड़ी में  पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वाछिंत/वारंटी अभियुक्तो की गिरफ्तारी के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा 30 वर्षों से फरार डकैती के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

 गौरतलब हो कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के समक्ष लम्बित दाण्डिक अपील संख्या 1282/1988 अन्तर्गत धारा 395 भादवि के प्रकरण में अभियुक्त के विरुद्ध गैर जमानतीय वारण्ट जारी किया गया था व अभियुक्त 30 वर्षों से फरार चल रहा था । इसी क्रम में आज दिनांक 02.03.2026 को थाना गिरवां पुलिस द्वारा सुरागरसी पतारसी,सर्विलांस व मुखविर की सूचना पर अभियुक्त को केन नदी पुल के पास बृहद ग्राम स्योढा थाना गिरवां जनपद बांदा से गिरफ्तार कर लिया गया ।