पूर्व सांसद रिज़वाज ज़हीर को गैंगेस्टर एक्ट मामले में बड़ी राहत, HC ने समन आदेश किया निरस्त

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने पूर्व सांसद रिज़वान ज़हीर और उनके दामाद रमीज़ नेमत के खिलाफ दर्ज गैंगेस्टर एक्ट मामले में दाखिल चार्जशीट ट्रायल कोर्ट द्वारा लिए गए संज्ञान और जारी समन आदेश को निरस्त कर दिया है।

पूर्व सांसद रिज़वाज ज़हीर को गैंगेस्टर एक्ट मामले में बड़ी राहत, HC ने समन आदेश किया निरस्त
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने पूर्व सांसद रिज़वान ज़हीर और उनके दामाद रमीज़ नेमत के खिलाफ दर्ज गैंगेस्टर एक्ट मामले में दाखिल चार्जशीट ट्रायल कोर्ट द्वारा लिए गए संज्ञान और जारी समन आदेश को निरस्त कर दिया है।

मामला बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर थाना में 2024 में दर्ज गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे से जुड़ा है। पुलिस ने रमीज़ को गिरोह का सरगना और पूर्व सांसद रिज़वान ज़हीर को गिरोह का सदस्य बताया था। आज इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ खंडपीठ ने उन्हें बड़ी राहत दी है।