रायबरेली: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत बहू-बेटी सम्मेलन एवं चौपाल का आयोजन, महिलाओं को किया जागरूक

मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत रायबरेली के थाना मिल एरिया पुलिस द्वारा ग्राम बालापुर में बहू-बेटी सम्मेलन एवं चौपाल का आयोजन किया गया।

रायबरेली: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत बहू-बेटी सम्मेलन एवं चौपाल का आयोजन, महिलाओं को किया जागरूक
Published By- Diwaker Mishra

रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट

रायबरेली/जनमत न्यूज़। मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत रायबरेली के थाना मिल एरिया पुलिस द्वारा ग्राम बालापुर में बहू-बेटी सम्मेलन एवं चौपाल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

सम्मेलन के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं सहायता से जुड़े हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1098, 1076, 112, 102, 108 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

साथ ही बताया गया कि 1090 महिला हेल्पलाइन पर की गई शिकायतों में शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है, जिससे महिलाएं बिना किसी भय के अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय को कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन एवं मातृशक्ति बंधन योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुनते हुए उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल इंद्रजीत, कांस्टेबल रोहित तोमर, महिला हेड कांस्टेबल नीलम देवी, महिला कांस्टेबल वसुंधरा पांडे, रिक्रूट महिला कांस्टेबल अंकिता सिंह तथा रिक्रूट महिला कांस्टेबल आकांक्षा मौजूद रहीं।