बांदा: जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम आवास, घरों में पानी घुसने से नहीं जल पाए चूल्हे
उप्र के बांदा जनपद में जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीण देर रात डीएम आवास पहुंचे। शहर जलभराव की यह समस्या कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव के धांधूडेरा में है।
बांदा से दुर्गेश कश्यप की रिपोर्ट
बांदा/जनमत न्यूज़। उप्र के बांदा जनपद में जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीण देर रात डीएम आवास पहुंचे। शहर जलभराव की यह समस्या कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव के धांधूडेरा में है।
जानकारी के अनुसार डीएम की चौखट पर बरसते पानी मे छोटे छोटे बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग पहुंचे। दरअसल, जलभराव के चलते लोगों के घरों में पानी घुस गया है जिससे उनके चूल्हे नहीं जल पाए।
डीएम के आदेश पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों की समस्या को सुना। रात में ही नायब तहसीदार बरसते पानी मे ग्रामीणों के साथ उनके गांव गए और समस्या हल करें का आश्वासन दिया।


