अयोध्या में बोले क़ृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही- विपक्षी दलों ने महिलाओं के साथ किया विश्वासघात
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री और अयोध्या जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही अयोध्या पहुंचे और प्रेस वार्ता कर “महिला जन आक्रोश अभियान” के तहत बयान दिया।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री और अयोध्या जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही अयोध्या पहुंचे और प्रेस वार्ता कर “महिला जन आक्रोश अभियान” के तहत बयान दिया।
इस दौरान सूर्य प्रताप शाही नारी वंदन अधिनियम का विरोध करने पर विपक्षी दलों को घेरा। उन्होंने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और डीएमके पर “महिलाओं के साथ विश्वासघात” का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा विपक्ष ने 33% महिला आरक्षण के रास्ते में बाधा डाली। उन्होंने 2026 की जनगणना और परिसीमन के बाद 2029 चुनाव में आरक्षण लागू होने की बात कही।
कृषि मंत्री ने कहा देशभर की महिलाएं इस मुद्दे पर आक्रोशित हैं और सड़कों पर उतर रही हैं। समाजवादी पार्टी को “सियार” बताते हुए उन्होंने तीखा हमला।
आरोप लगाया कि संसद में धार्मिक/सांप्रदायिक आधार पर आरक्षण की बात उठाकर भ्रम फैलाया गया। 2027 चुनाव को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना सादते हुए कृषि मंत्री ने PDA को सिर्फ चुनावी नारा” बताया।
कृषि मंत्री ने कहा जब चुनाव आता है तो PDA नहीं तो डिवाइडेड। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को अधिकार दिलाने का दावा किया।

Janmat News 
