फर्रुखाबाद: न्यायालय का आदेश नही मानती पुलिस, बिना सूचना गिरा दी दुकान; लेखपाल पर लगा आरोप
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद की पुलिस न्यायालय का भी आदेश नही मानती। मामला कोतवाली सदर क्षेत्र के राजीव गांधी नगर में नगर पालिका व पीडब्ल्यूडी द्वारा दुकान गिराने का है।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद की पुलिस न्यायालय का भी आदेश नही मानती। मामला कोतवाली सदर क्षेत्र के राजीव गांधी नगर में नगर पालिका व पीडब्ल्यूडी द्वारा दुकान गिराने का है।
दरअसल, नगर पालिका समेत पीडब्ल्यूडी पर बिना सूचना दुकान गिराने का आरोप लगा है। बता दें कि दो दिन पहले अचानक बुलडोजरो से परचून की दुकान गिराई गयी थी। सामान समेत दुकान गिराने की सीएम समेत कमिश्नर कानपुर जोन से शिकायत की गई। अचानक दुकान गिराने का मामला सीसीटीवी में कैद हुआ।
आपसी जमीनी विवाद के चलते सदर तहसील में तैनात लेखपाल संजीव दुबे समेत परिजनों पर दुकान गिराने का आरोप लगा है। मौके पर लेखपाल संजीव दुबे समेत परिजनों समेत नगर पालिका कर्मियों पर लूट कर दुकान गिराने का आरोप लगा।
कमिश्नर के आदेश पर डीएम ने जाँच के आदेश दिये। एडीएम को जिलाधिकारी ने जाँच सौपी। लेखपाल संजीव दुबे समेत पारिवारिक बंटवारे का उच्च न्यायालय में विवाद चल रहा है।
न्यायालय के आदेश के बाद भी दुकान गिराई गयी। पीड़ित महेंद्र दुबे समेत पत्नी ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में दुकान गिराने का आरोप लगा है। पीड़ित परिजनों ने लेखपाल संजीव दुबे पर राजस्व कर्मियों की मिली भगत से दुकान गिराने का आरोप लगाया है।


