अयोध्या: भक्तिमय माहौल में राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन, मार्च से अनवरत चल रहा कार्यक्रम

उप्र के अयोध्या के पूरा बाजार क्षेत्र अंतर्गत मौजा नारे के भिटरिया गांव स्थित हनुमान मंदिर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल के नेतृत्व मे राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया।

अयोध्या: भक्तिमय माहौल में राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन, मार्च से अनवरत चल रहा कार्यक्रम

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या के पूरा बाजार क्षेत्र अंतर्गत मौजा नारे के भिटरिया गांव स्थित हनुमान मंदिर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल के नेतृत्व मे राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया। उसके बाद फल व मिष्ठान के भंडारे आयोजन हुआ जिसमे भक्तो ने फल व मिष्ठान का प्रसाद ग्रहण किया।

वही वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल ने बताया कि ये हमारा संकल्प था कि शहर से लेकर गांव तक भक्ति का माहौल हो और व संकल्प हनुमान जी की कृपा से चल रहा है और जब तक हनुमान जी चाहेंगे तब तक ऐसे ही राष्ट्र कल्याण सुंदरकांड का पाठ चलता रहेगा।

मैं सभी से अपील करता हूं की ज्यादा से ज्यादा लोग सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में सम्मिलित हो और पुण्य के भागीदार बने ईश्वर सभी भक्तो पर अपनी कृपा बनाये रखे।

वही कहा कि जिस तरह से हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व मे देश और प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। ये हम लोगो का सौभाग्य है कि हम लोगो को ऐसे प्रधानमंत्री मिले है।

हम हनुमान जी से प्रार्थना करते है कि ऐसे ही हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी और ग्रह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पर ऐसे ही अपनी कृपा बनाये रखे। और आने वाले 2027 के चुनाव मे भाजपा को प्रचण्ड जीत हासिल हो।

ये कार्यक्रम मार्च से शुरू हुआ है और हनुमान जी कि कृपा से अनवरत चल रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र के कल्याण शांति समृद्धि उन्नति के लिए किया जा रहा है। मेरी हनुमान जी से कामना है कि सभी पर अपनी कृपा बनाये रखे सब का कल्याण करे।