बहराइच में बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, मशाल जुलूस के बीच गरमाई सियासत; पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित
उप्र के बहराइच जनपद में सियासी माहौल उस वक्त गरमा गया, जब कांग्रेस के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ता हाथों में मशाल लेकर सड़क पर उतर आए।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद में सियासी माहौल उस वक्त गरमा गया, जब कांग्रेस के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ता हाथों में मशाल लेकर सड़क पर उतर आए। इसी दौरान कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर नारेबाजी होने लगी।
हालात बिगड़ते देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को नियंत्रित किया। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि सड़क की एक तरफ बीजेपी कार्यकर्ता हाथों में मशाल लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं।
दोनों ओर से नारेबाजी शुरू हुई तो मौके पर सियासी गर्मी बढ़ गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को अलग-अलग रखने की कोशिश की।
दरअसल, बीजेपी की ओर से कांग्रेस पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी विरोध के तहत भाजयुमो ने ‘युवा आक्रोश मशाल यात्रा’ निकाली।
लेकिन बहराइच में मशाल यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने पूरे मामले को और गरमा दिया। दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी शुरू हो गई और कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण नजर आया।







