महराजगंज पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र; विपक्ष पर साधा निशाना

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद का उप्र के महराजगंज जनपद में दौरा हुआ है। यहां एक बूथ सम्मेलन के दौरान डॉ संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का मंत्र दिया।

महराजगंज पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र; विपक्ष पर साधा निशाना

महराजगंज से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट

महराजगंज/जनमत न्यूज़। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद का उप्र के महराजगंज जनपद में दौरा हुआ है। यहां एक बूथ सम्मेलन के दौरान डॉ संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का मंत्र दिया।

​उन्होंने आगामी चुनावों के मद्देनजर बूथ स्तर पर पार्टी को सक्रिय और अधिक शक्तिशाली बनाने पर जोर दिया। ​मंच से कैबिनेट मंत्री ने निषाद समाज के उत्थान और सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया।

इस दौरान संजय निषाद ने राम मंदिर आंदोलन के दौरान हुए संघर्षों को याद करते हुए विपक्ष पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा राम मंदिर निर्माण से पहले पूर्व की सपा सरकार में निहत्थे कारसेवकों पर गोलियां चलवाई गई थी।

​उन्होंने कहा जिन लोगों ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं, उन्हें तत्कालीन सपा सरकार ने 'पद्म भूषण' जैसा सम्मान देकर नवाजा था।