‘मोदी जी युगपुरुष, भारत को शिखर पर पहुंचाया’, भाजपा नेता अभय सिंह बोले- 2027 में फिर खिलेगा कमल

उप्र के अयोध्या जनपद में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान, रक्तदान, फल वितरण, वृक्षारोपण और घाटों पर दीप प्रज्ज्वलन सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

‘मोदी जी युगपुरुष, भारत को शिखर पर पहुंचाया’, भाजपा नेता अभय सिंह बोले- 2027 में फिर खिलेगा कमल
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान, रक्तदान, फल वितरण, वृक्षारोपण और घाटों पर दीप प्रज्ज्वलन सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

वरिष्ठ भाजपा नेता व अयोध्या विधानसभा के संभावित प्रत्याशी अभय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युगपुरुष हैं। उनके नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है और हिंदुत्व को नई मजबूती मिली है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सेवा और जनकल्याण हमेशा प्राथमिकता रही है। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अभय सिंह ने दावा किया कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है। भाजपा ने विकास के साथ सनातन और हिंदुत्व के सम्मान को मजबूत किया है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर इसका बड़ा उदाहरण है। उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रभु श्रीरामलला से उनकी दीर्घायु की कामना की।