तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के देवर्था मोड़ के पास गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार चार पहिया गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल
REPORTED BY - DURGESH KASHYAP, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

बाँदा/जनमत न्यूज। जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के देवर्था मोड़ के पास गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार चार पहिया गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार पति-पत्नी सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गए।
हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर घायल महिला को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है।
घटना के बाद चार पहिया वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।