हरदोई: सर्राफा व्यापारी से लूट के मामले में बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
यूपी के हरदोई जिले के कासिमपुर में सर्राफा व्यापारी से लूट के मामले में बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है। लूट के मामले में 50 हजार के इनामी लुटेरे को एसओजी,सर्विलांस और कासिमपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है।
हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट
हरदोई/जनमत न्यूज़। यूपी के हरदोई जिले के कासिमपुर में सर्राफा व्यापारी से लूट के मामले में बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है। लूट के मामले में 50 हजार के इनामी लुटेरे को एसओजी,सर्विलांस और कासिमपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है।
एसओजी,सर्विलांस और कासिमपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने लुटेरे अनीश को दबोचा। आरोपी के कब्जे से 7,300 रुपये नकद और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।
इसके अलावा आरोपी के पास 12 बोर का अवैध तमंचा,दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस भी मिले। गौरतलब है की 17 जून को सर्राफा व्यापारी मो.नसीम से आभूषणों से भरा बैग लूटने का आरोप लुटेरे अनीश पर है।



