मऊ दरवाजा में पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप, ताऊ के हमले में युवक की मौत
ताऊ ने अपने ही भतीजे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
फर्रुखाबाद से वरूण दूबे की रिपोर्ट —
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज। फर्रुखाबाद जनपद के थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने उस समय भयावह रूप ले लिया जब ताऊ ने अपने ही भतीजे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र निवासी वैभव कनौजिया अपने पिता के साथ अपने ताऊ राजेश के घर गए थे। बताया जा रहा है कि वे पूर्व में हुई गाली-गलौज की शिकायत करने पहुंचे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर राजेश ने आक्रोशित होकर वैभव पर चापड़ (धारदार हथियार) से हमला कर दिया।
हमले में वैभव गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने आरोपी राजेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.