अलीगढ़: युवक को परिवार के ही लोगों ने पीटकर किया जख्मी, पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगे सवालिया निशान
अलीगढ़ की कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित पानदरीबा में सुबह अपने घर से रेहड़ी लगाने जा रहे युवक को उसके ही परिवार के करीब आधा दर्जन दबंग लोगों द्वारा लाठी डंडों से जमकर पीटने का मामला सामने आया है।
अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट
अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के जनपद अलीगढ़ की कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित पानदरीबा में सुबह अपने घर से रेहड़ी लगाने जा रहे युवक को उसके ही परिवार के करीब आधा दर्जन दबंग लोगों द्वारा लाठी डंडों से जमकर पीटने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार आज शनिवार की सुबह दिनदहाड़े दबंगों द्वारा युवक के साथ लाठी डंडों से किए गए हमले में युवक बुरी तरह से लहूलुहान हो गया।युवक को बुरी तरह से जख्मी करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।घटना के बाद पीड़ित युवा थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
पुलिस ने पीड़ित युवक को तत्काल मेडिकल परीक्षण हेतु उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।पुलिस युवक के साथ मारपीट करने वाले उसके ही परिवार के दबंग लोगों को तलाश करते हुए मामले की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के दो लोगों के बीच शनिवार की सुबह दिन दहाड़े हुई मारपीट की यह घटना कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र की है।थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित पान दरीबा निवासी पीड़ित युवक विजय ने बताया कि वह शनिवार की सुबह करीब 10:30 बजे अपने घर से रेहड़ी लगाने के लिए जा रहा था।
उसका भतीजा लक्की पाईप खड़ा कर रहा था, पीछे से गुजरते वक्त पाइप उसके मुंह पर लग गया।जब उसने इस बात का विरोध किया।तो यह बात उसके भतीजे लक्की को नागवार गुजर गई और उसने उसके साथ गंदी गंदी गाली गलौज करते हुए अपने पिता और परिवार के लोगों को बुला लिया।
जिसके बाद अपने अपने हाथों में लाठी डंडे और लोहे के सरिया लेकर पहुंचे उसके ही परिवार के दबंग लोग सचिन, मिलन, लक्की, उसके पिता दिनेश, अंजली व शिवानी ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से हमला बोल दिया एवं जमकर मारपीट की।जिससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया।
इस दौरान दबंगों के चुंगल से उसको बचाने के लिए पहुंची उसकी पत्नी के साथ भी उक्त लोगों के द्वारा मारपीट की गई। इसके बाद वह लोग मौके से फरार हो गए।घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। वही पीड़ित पति पत्नी लहूलुहान हालत में थाने पहुंचे और पुलिस को अपने साथ हुई घटना से अवगत कराते हुए परिवार के ही उक्त दबंग लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने को लेकर थाने में तहरीर दी।
पुलिस नें तत्काल घायल युवक और उसकी पत्नी को उपचार के लिए मेडिकल परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।पुलिस पीड़ित युवक विजय की तहरीर के आधार पर थाने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हुए लोगों की तलाश में जुटी है।
गौर करने वाली बात है कि पीड़ित युवक विजय ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़ा किया है। उसका आरोप है कि थाने में पुलिस की मुखबिरी करने वाला एक युवक है।जो पुलिस थाने के अंदर पुलिस इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज के सामने उनकी आवाज को दबाते हुए उनकी कोई भी बात चलने नहीं देता है।
यही वजह है कि इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज की दबंग के साथ साठगाठ है.जिसके चलते पुलिस दबंग के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है। बरहाल पुलिस नें पीड़ित युवक से लिखित में तहरीर तो प्राप्त कर ली है लेकिन आरोपियों को इलाका पुलिस कब तक गिरफ्तार कर पाती है।यह अब देखने वाली बात होगी।

Janmat News 
