लखीमपुर खीरी में जहरीले चावल खाने से पहले मरे कुत्ते, फिर 25 गिद्धों की गई जान

उप्र के लखीमपुर खीरी जिले के थाना भीरा क्षेत्र के गांव सेमरिया में गिद्धों की सामूहिक मौत का मामला अब और गंभीर होता जा रहा है। शुरुआती जांच में जो आशंका जताई गई थी, अब वह मजबूत होती नजर आ रही है।

लखीमपुर खीरी में जहरीले चावल खाने से पहले मरे कुत्ते, फिर 25 गिद्धों की गई जान
Published By- Diwaker Mishra

लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर खीरी जिले के थाना भीरा क्षेत्र के गांव सेमरिया में गिद्धों की सामूहिक मौत का मामला अब और गंभीर होता जा रहा है। शुरुआती जांच में जो आशंका जताई गई थी, अब वह मजबूत होती नजर आ रही है।

वन विभाग की पड़ताल में यह संकेत मिले हैं कि जहरीले चावल के सेवन से पहले कुत्तों की मौत हुई और बाद में उन्हीं कुत्तों के शवों को खाने से 25 गिद्धों की जान चली गई।

वन विभाग ने पोस्टमार्टम के बाद सुरक्षित किए गए बिसरे को जांच के लिए आरवीआरआई बरेली भेजा है। उधर वन दरोगा ने अज्ञात के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत थाना भीरा में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई तेज कर दी है।