घर के अंदर संदिग्ध हालत में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, प्रॉपर्टी विवाद में हत्या की आशंका

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कौशांबी के निर्देश पर भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

घर के अंदर संदिग्ध हालत में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, प्रॉपर्टी विवाद में हत्या की आशंका
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

कौशाम्बी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट —

कौशांबी/जनमत न्यूज। कौशांबी जिले में एक 55 वर्षीय बुजुर्ग का घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मामला कोकराज थाना क्षेत्र के खोजुवापुर गांव का है, जहां 55 वर्षीय अमरनाथ का शव उनके घर के अंदर मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और इलाके को घेरते हुए जांच शुरू कर दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कौशांबी के निर्देश पर भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस मामले में एसपी कौशांबी ने बताया कि अमरनाथ का शव बरामद हुआ है, जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।