ईरानी सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि का बरेली में औचक आगमन, मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने की मुलाकात
आल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रवक्ता डाँ अनवर रज़ा कादरी ने बताया कि आज रात बरेली के काला इमाम बाड़े की सालाना मंजलिस मे ईरान के सर्वोच्च नेता सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई के प्रतिनिधि डाँ अब्दुल मजीद हकीम इलाही भाग लेने के लिए दिल्ली से आए हैं।
बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट
बरेली/जनमत न्यूज़। ईरानी सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि का औचक आगमन उप्र के बरेली जनपद में हुआ है। आल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रवक्ता डाँ अनवर रज़ा कादरी ने बताया कि आज रात बरेली के काला इमाम बाड़े की सालाना मंजलिस मे ईरान के सर्वोच्च नेता सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई के प्रतिनिधि डाँ अब्दुल मजीद हकीम इलाही भाग लेने के लिए दिल्ली से आए हैं।
प्रोग्राम के बाद मौलाना समर हैदर आबिदी के निवास पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने उनसे मुलाकात की और बहुत सारे मुस्लिम मसाईल पर विस्तार से चर्चा की।
मौलाना ने कहा कि भारत की आवाम ईरान का समर्थन करती है और अमरीका व इसराइल द्वारा बमबारी मे शहीद किये गये लोगो पर दुःख का इज़हार करती है। इस पर डा. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि ईरान भारत का पुराना दोस्त है और हम इस दोस्ती को और मजबूती देना चाहते हैं।
उन्होंने कहा मैं भारत की आवाम का शुक्रिया अदा करता हूं। उन्होंने मौलाना से कहा कि पूरी दुनिया मे जितने भी जिहाद के नाम पर संगठन बने हुए हैं, उन सभी के पीछे MOSSAD, CIA, Mi6 का दिमाग है। इनकी चालाकियों से होशियार रहना होगा।

Janmat News 
