सीतापुर में यूजीसी रोल बैक को लेकर सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर से है, जहां शहर के अटल चौक पर क्रांतिकारी विचार मंच संगठन के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने यूजीसी को लेकर प्रदर्शन किया।
सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट
सीतापुर/जनमत न्यूज़। खबर उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर से है, जहां शहर के अटल चौक पर क्रांतिकारी विचार मंच संगठन के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने यूजीसी को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के प्रावधानों का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर यूजीसी के फैसले को रोल बैक किए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।




