पीलीभीत: अवैध खनन में प्रयुक्त ट्राली ओवर लोड होने से पल्टी, हादसा होने से टला

उप्र के पीलीभीत जनपद की तहसील अमरिया में अवैध खनन जोरों पर हो रहा है और तहसील प्रशासन कानों में तेल डालकर बैठा है। कोई यह पूछने वाला नहीं है कि इतनी ओवर लोड मिट्टी भरकर लाने का आदेश किसने दिया।

पीलीभीत: अवैध खनन में प्रयुक्त ट्राली ओवर लोड होने से पल्टी, हादसा होने से टला
Published By- Diwaker Mishra

पीलीभीत से प्रेम पाठक की रिपोर्ट

पीलीभीत/जनमत न्यूज़। उप्र के पीलीभीत जनपद की तहसील अमरिया में अवैध खनन जोरों पर हो रहा है और तहसील प्रशासन कानों में तेल डालकर बैठा है। कोई यह पूछने वाला नहीं है कि इतनी ओवर लोड मिट्टी भरकर लाने का आदेश किसने दिया। क्या आदमी की जिंदगी इतनी सस्ती हो गई है यह बहुत बड़ा सवाल है।

आपको बता दें पूरा मामला तहसील अमरिया के सरैनी तुरकुनिया का है यहां अवैध खनन जोरों पर है। न्यू हिना ब्रिक फील्ड नाम के भट्टे की ट्रालियां अवैध खनन में लगी हुई है। यह ट्रालियां इतनी ओवर लोड चल रही है कि रविवार को एक ट्राली पलट गई।

मज़े की बात यह है कि पलटी हुई ट्राली एक पेड़ से टिकी होने के कारण ट्रैक्टर चालक बच गया वरना चालक की मौत निश्चित थी। अब सवाल यह उठता है कि इतनी ओवर लोड ट्राली किसके आदेश पर चल रही है?

यह बताने वाला कोई नहीं है। क्या इंसान की जिंदगी की कीमत कुछ भी नहीं। यह बहुत बड़ा सवाल है। अब देखना यह है यह है तहसील प्रशासन इन अवैध खनन करने बालो के खिलाफ मामला कब दर्ज करेगा।