सहारनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, माता शाकंभरी देवी की जोत लेकर जा रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत
उप्र के सहारनपुर जनपद के देवबंद में शनिवार सुबह फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा हो गया। माता शाकंभरी देवी की जोत लेकर जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कैंटर/डंपर ने टक्कर मार दी।
सहारनपुर से अनिल वर्मा की रिपोर्ट
सहारनपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सहारनपुर जनपद के देवबंद में शनिवार सुबह फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा हो गया। माता शाकंभरी देवी की जोत लेकर जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कैंटर/डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान अमन, रमेश, सत्येंद्र और सागर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक मेरठ के सरधना क्षेत्र के निवासी थे। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।



