लखनऊ: शत प्रतिशत रहा प्रशांत पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम, छात्र ने गणित में हासिल किए 100 अंक
लखनऊ के प्रशांत पब्लिक स्कूल, कल्याणी विहार, कमता का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। छात्र मनीष कुमार गौतम ने जहां 93 प्रतिशत के साथ गणित में 99 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया
स्पेशल रिपोर्ट रजनीश छवि
लखनऊ/जनमत न्यूज़। लखनऊ के प्रशांत पब्लिक स्कूल, कल्याणी विहार, कमता का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। छात्र मनीष कुमार गौतम ने जहां 93 प्रतिशत के साथ गणित में 99 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया वहीं प्रिंस कुमार माँझी ने 89.8 पर्सेट के साथ गणित में 100 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया।
अन्य छात्र छात्राओ ने 80% तक अंक प्राप्त किये। प्रधानाचार्य ने बच्चों, अभिभावकों तथा शिक्षकों को कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी। प्रबंधिका प्रतिमा सिंह ने बच्चों को सदैव आगे बढ़ने का आशीर्वाद प्रदान किया।
यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त प्रशांत पब्लिक स्कूल में इंग्लिश मीडियम से उत्कृष्ट व गुणवत्तापरक शिक्षा पादान की जाती है। पठन पाठन के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों जैसे खेल, संगीत, स्वास्थ्य आदि को भी विद्यालय में बढ़ावा दिया जाता है।

Janmat News 
