कुशीनगर में सनसनीखेज वारदात, मां-बेटी पर ज्वलनशील केमिकल से हमला, हालत गंभीर
पुलिस अधीक्षक ने घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन कर दिया है, जो मामले की जांच में जुट गई है।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट —
कुशीनगर/जनमत न्यूज। जिले के रामकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरवन गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावर ने मां-बेटी पर ज्वलनशील केमिकल से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल बन गया।
घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन कर दिया है, जो मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस फरार अज्ञात हमलावर की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और आसपास के इलाकों में भी छानबीन की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव में भय का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया है कि दोषी को जल्द ही कानून के दायरे में लाया जाएगा।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.