कमरौली पुलिस ने 25 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्त मेराज पुत्र अल्ताफ, निवासी नासिरगंज मजरा बहुआ, थाना मोहनगंज, जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 25 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

कमरौली पुलिस ने 25 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

अमेठी से राम मिश्रा की रिपोर्ट —

अमेठी/जनमत न्यूज। जनपद में चलाए जा रहे “नशा मुक्त अभियान” के तहत थाना कमरौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25 ग्राम स्मैक बरामद की है। गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार रविवार को थाना कमरौली पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्त मेराज पुत्र अल्ताफ, निवासी नासिरगंज मजरा बहुआ, थाना मोहनगंज, जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 25 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

थानाध्यक्ष कमरौली मुकेश कुमार पटेल ने बताया कि जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है और मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पटेल, उप निरीक्षक रेहानुल्लाह एवं कांस्टेबल नीरज कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।